Light a Way एक 'क्लिकर' गेम है, जिसमें आप एक कमवयसी बालिका की भूमिका निभाते हैं, जिसपर इस दुनिया की भलाई के लिए वन प्रेतों की मदद से प्रकाश स्रोत को वापस लाने की जिम्मेवारी है। ऐसा करने के लिए, आपको ढेर सारे दुश्मनों का मुकाबला करना होगा, लेकिन हिंसा के जरिए उनका खात्मा करने की बजाय युवा नायिका एवं उसके मित्र प्रकाश का उपयोग कर उन्हें बचाते हैं।
Light a Way में खेल का तरीका इस शैली के अन्य गेम जैसा ही होता है। इसका मतलब यह हुआ कि आपको स्क्रीन पर बिना रुके टैप करते रहना होता है ताकि वन प्रेत स्क्रीन पर दुश्मनों को प्रकाशित कर सकें और अँधियारे से उन्हें मुक्त कर सकें। एक बार यदि वे मुक्त हो गये तो इसके बदले में आपको प्रकाश क्रिस्टल मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल कर आप अपनी युवा नायिका का स्तर और बढ़ा सकते हैं और उसकी विशेष क्षमताओं को अनलॉक कर सकते हैं।
शुरुआत में मुख्य चरित्र पूरी तरह से अकेली होती है, लेकिन जैसे-जैसे आप इस खेल में आगे बढ़ते जाते हैं और अँधेरी ताकतों को हराते जाते हैं, आप अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वन प्रेतों को जोड़ सकते हैं। इस प्रकार, धीरे-धीरे आप प्रकाश को दुनिया के हर कोने में वापस लेकर आ सकते हैं।
Light a Way एक सुंदर क्लिकर गेम है, जिसमें न केवल उत्कृष्ट ग्राफ़िक्स है, बल्कि गेम खेलने की विधि भी मज़ेदार और अहिंसक है। वैसे, इसमें ढेर सारे दुश्मन होंगे जो आपका रास्ता रोकेंगे, लेकिन उन्हें मारने की बजाय आप बिल्कुल विपरीत काम करेंगे: यानी उन्हें बचाएँगे।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Light a Way के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी